लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों के एक समूह ने 'कोविशील्ड' टीके की दो खुराकों के बीच छह से आठ सप्ताह का अंतर रखने को कहा

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के एक समूह ने 'कोविशील्ड' टीके की दो खुराकों के बीच छह से आठ सप्ताह का अंतर रखने का सुझाव देते हुए शुक्रवार को सरकार से मूल कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को दोबारा लागू करने की मांग की।

प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिस्ट फोरम नामक वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के एक समूह ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर सरकार से मूल कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को लागू कर एस्ट्राजेनेका के 'कोविशील्ड' टीके की दो खुराकों के बीच छह से आठ सप्ताह का अंतर रखने की मांग की है।

वैज्ञानिकों और डॉक्टरों के समूह ने वक्तव्य में कहा, "केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 'कोविशील्ड' टीके की दो खुराकों के बीच छह से आठ सप्ताह के अंतर को बढ़ाकर 12 से 16 सप्ताह करने की घोषणा न केवल वैज्ञानिक आधार पर असंगत है बल्कि इससे टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह के सदस्यों के बीच मतभेदों का भी पता चलता है।"

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को मीडिया में आयी उन खबरों को खारिज कर दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच समय अंतराल बढ़ाने को लेकर कुछ तकनीकी विशेषज्ञों की असहमति थी। मंत्रालय ने कहा कि टीके की दो खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाने का फैसला वैज्ञानिक आधार पर लिया गया था। गौरतलब है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिशों के आधार पर केन्द्र सरकार ने 13 मई को कोविशील्ड टीके की दो खुराकों के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतर रखे जाने के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू