लाइव न्यूज़ :

तोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने के बाद नोएडा आने पर सुहास एल वाई का भव्य स्वागत

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:28 IST

Open in App

नोएडा, छह सितंबर तोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद वतन लौटे जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. का सोमवार शाम नोएडा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

सुहास एल वाई का स्वागत करने के लिए नोएडा-दिल्ली सीमा पर लोग इकट्ठा हो गए। गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उनकी अगवानी के लिए दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे।

जिलाधिकारी का स्वागत करने के लिए ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर के लोग भी नोएडा सीमा पर आए। डीएनडी फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर सुहास एल वाई को फूलों से सजी एक खुली जीप पर सवार किया गया। इसके बाद लोग फूल बरसाते हुए और नारे लगाते हुए उन्हें डीएम आवास तक लेकर आए।

सुहास एल वाई ने रविवार को जब फाइनल मुकाबले में रजत पदक जीता तो देशभर के लोगों ने उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीएम को फोन किया और बधाई दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर उनसे बात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग