लाइव न्यूज़ :

रमेश बैस का रांची पहुंचने पर भव्य स्वागत, झारखंड के राज्यपाल पद की कल लेंगे शपथ

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:27 IST

Open in App

रांची, 13 जुलाई झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस का मंगलवार शाम रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया। वह बुधवार को झारखंड के दसवें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

झारखण्ड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार शाम एक उड़ान से सपरिवार रांची पहुंचे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों एवं अधिकारियों समेत बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंच कर उनका स्वागत किया।

बैस के स्वागत के अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जल संसाधन मंत्री मिथलेश ठाकुर, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महिला, बाल विकास तथा समाजकल्याण मंत्री जोबा मांझी भी उपस्थित थीं। बैस का स्वागत गार्ड आफ आनर देकर स्वागत किया गया।

हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा, महाधिवक्ता राजीव रंजन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, रांची के उपायुक्त छवि रंजन, रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा तथा अन्य उपस्थित थे।

राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस बुधवार को दोपहर पौने दो बजे पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डा. रवि रंजन शपथ दिलायेंगे।

इससे पूर्व छह जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया था। रमेश बैस राज्य में द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। द्रौपदी मुर्मू 18 मई, 2015 में झारखंड की नौवीं राज्यपाल बनी थीं। इसके अलावा वह राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल भी थीं।

सोमवार को ही राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तथा राज्य सरकार के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर गार्ड आफ आनर के साथ विदाई दी थी।

द्रौपदी मुर्मू झारखंड से अपने पैतृक आवास रायरंगपुर (ओड़िसा) के लिए रवाना हो गयी थीं। द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2015 में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था और वह लगभग छह वर्ष तक यहां राज्यपाल थीं।

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। रमेश बैस मूलरूप से छतीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं और उनका जन्म 2 अगस्त 1947 को हुआ था। वह 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इसके बाद वह 1989 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गये और फिर 1996 से लगातार 6 बार रायपुर से लोकसभा सांसद चुने गए थे। इस प्रकार छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभाजन के पूर्व और विभाजन के बाद भी रमेश बैस रायपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उन्होंने देश के केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया है।

त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था, ‘‘केन्द्र सरकार ने उन्हें राज्य का नया राज्यपाल बनाया है और हमें उम्मीद है कि राज्य को बेहतर दिशा देने में नये राज्यपाल की भूमिका होगी।’’

इस बीच अपने संदेश में आदिवासी मामलों के केन्द्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी रमेश बैस को बधाई दी थी कहा था, ‘‘त्रिपुरा के राज्यपाल एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय रमेश बैस जी को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर बधाई।’’

मुंडा ने कहा था, ‘‘बैस के लंबे राजनीतिक एवं संसदीय कार्यकाल का अनुभव झारखंड के विकास में उपयोगी होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट