लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के शासकीय सिविल अस्पताल सांची में एक माली ले रहा है कोरोना के जांच नमूने

By भाषा | Updated: April 13, 2021 18:14 IST

Open in App

रायसेन (मध्य प्रदेश), 13 अप्रैल रायसेन जिले के सांची शासकीय सिविल अस्पताल में एक माली कोविड-19 जांच के लिए लोगों के नमूने ले रहा है। इस माली का नाम हल्केराम है और वह इस अस्पताल में दैनिक वेतन पर कार्यरत है, जिसे असलियत में अस्पताल परिसर के पेड़-पौधों की देखरेख के लिए रखा गया है।

यह अस्पताल मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के विधानसभा क्षेत्र सांची में आता है और रायसेन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है।

सिविल अस्पताल सांची की विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. राज्यश्री तिड़के ने मंगलवार को ‘भाषा’ को बताया, ‘‘अस्पताल में पदस्थ लगभग आधा स्टॉफ कोरोना पॉजिटिव हो चुका है। कर्मचारियों की कमी के कारण से ही इस माली से लोगों के कोरोना नमूने लेने का काम कराया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि वह सांची सिविल अस्पताल में स्टॉफ की कमी के बारे में पहले ही वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दे चुकी हैं।

मीडियाकर्मियों ने कुछ लोगों के नमूना लेते हुए इस माली को सोमवार को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

जब मीडियाकर्मियों ने इसके बारे में माली हल्केराम को पूछा तो उसने बताया, ‘‘बीएमओ द्वारा उसे जो काम सौंपा गया है, वह कर रहा है। मैं अब तक 278 लोगों के कोरोना नमूने ले चुका हूं और अभी भी ले रहा हूं।’’

मंगलवार को भी यह माली लोगों के कोरोना नमूने ले रहा है।

वहीं, अस्पताल में भर्ती कई मरीजों ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहते हैं। अस्पताल में पदस्थ ड्रेसर एवं अन्य कर्मचारी भी गायब हैं। डिलीवरी के लिए आने वाली महिलाओं को पास के शहरों विदिशा या रायसेन रेफर कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने इस संबंध में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी एवं कलेक्टर उमाशंकर भार्गव से भी शिकायतें की है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं आया।

इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी से प्रतिक्रिया लेने के लिए कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?