लाइव न्यूज़ :

नैनीताल में बनी शिवालिक की पुष्प विविधता को दर्शाने वाली वाटिका

By भाषा | Updated: January 31, 2021 17:17 IST

Open in App

देहरादून, 31 जनवरी उत्तराखंड में नैनीताल जिले के ज्योलीकोट में रविवार को शिवालिक पहाड़ियों की पुष्प विविधता को दर्शाने वाली एक वनस्पति-वाटिका का उद्घाटन किया गया।

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् अजय रावत द्वारा इस वाटिका का उद्घाटन किया गया। इस वाटिका की अनूठी बात यह है कि यहां खड़े वृक्ष आगंतुकों को स्वयं अपना परिचय देते हैं।

वाटिका के इस असाधारण पहलू को स्पष्ट करते हुए मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने कहा कि हर वृक्ष पर टंगी तख्तियों पर उनके गुणों के बारे में इस प्रकार से वर्णन किया गया है जैसे वह स्वयं अपनी कहानी बता रहा हो।

उन्होंने कहा कि उदाहरण स्वरूप ‘कोएलरियूटेरिया पैनीकुलेटा’ नाम के वृक्ष पर टंगी तख्ती पर लिखा है, ‘‘मेरा सामान्य नाम गोल्डन रेन ट्री है। मैं सैपिंडेसिया परिवार से संबंध रखता हूं। मेरे पुष्पों का उपयोग कनजेक्टिवाइटिस और एपिहोरा (आंखों के रोगों) के उपचार में होता है। मेरे पुष्पों से पीला रंग प्राप्त किया जाता है। मेरे पुष्पों से कीटों को रस प्राप्त होता है। मैं सजावटी वृक्ष के रूप में भी उगाया जाता हूं।’’

चतुर्वेदी ने कहा कि वर्णनात्मक तरीके से वृक्षों का परिचय देने के पीछे मंशा यह है कि इससे लोगों का वृक्षों से सीधा भावनात्मक जुड़ाव हो और साथ ही उनमें वृक्षों को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना भी पैदा हो।

उन्होंने बताया कि तीन एकड़ से अधिक जमीन पर विकसित यह वाटिका राज्य की सबसे बड़ी वाटिकाओं में से एक है जहां शिवालिक में पाई जाने वाली 200 से अधिक वृक्ष और झाड़ियां मौजूद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू