नोएडा में एक गांजा तस्कर गिरफ्तार
By भाषा | Updated: April 8, 2021 12:57 IST2021-04-08T12:57:31+5:302021-04-08T12:57:31+5:30

नोएडा में एक गांजा तस्कर गिरफ्तार
नोएडा, आठ अप्रैल जिले की थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार रात गश्त पर निकली थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने गांजा तस्कर पिंटू चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।
वहीं, थाना फेस-2 पुलिस ने एक व्यक्ति के पास से एक पेटी शराब बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि थाना फेस-2 पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद हुई है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।