लाइव न्यूज़ :

टीवी धारावाहिक में काम दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2020 19:43 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर कोलकाता के रिजेंट पार्क इलाके से मंगलवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो आगामी टीवी धारावाहिक में अभिनय का मौका दिलाने के नाम पर लोगों को ठगता था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि एक महिला ने पश्चिम बंगाल महिला आयोग की अध्यक्ष लीना गांगुली को आरोपी द्वारा ठगे जाने के बारे में बताया, जिसके बाद गांगुली ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपी के कार्यालय में मंगवलार सुबह छापेमारी की गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''अभिनेत्री बनने की चाहत रखने वाली एक महिला से पैसे लेते समय उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। ऐसा लगता है कि इस तरह उसने लाखों रुपये जमा किए हैं। हमने उसे गिरफ्तार कर उसका कार्यालय सील कर दिया है। मामले की जांच जारी है। हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि इस मामले में और कौन शामिल हैं।''

उन्होंने कहा आरोपी टीवी धारावाहिकों में विशेष भूमिका के लिए ''चयन'' के बहाने 600 रुपये पंजीकरण शुल्क और बाद में हजारों रुपये लिया करता था।

पेशे से पटकथा लेखक तथा निर्माता गांगुली से संपर्क करने पर उन्होंने कहा, ''हमें शहर में चल रही ऐसी एजेंसियों के बारे में पता चला था, जो लोगों को ठग रही हैं। हम दोषियों को पकड़ने के लिये पुलिस की मदद ले रहे हैं। अब तक ऐसी पांच एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित