लाइव न्यूज़ :

विदेशों में नौकरी दिलाने का झांसा दे कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 10, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल विदेशों में नौकरी दिलाने के फर्जी विज्ञापन ऑनलाइन पोस्ट कर लोगों को ठगने के आरोप में कोलकाता से 48 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी की पहचान समीर अरविंद पारीख के तौर पर हुई है और वह असम के गुवाहाटी का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि उसने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लोगों के साथ ठगी करने का इकबाल-ए-जुर्म किया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी और उसके दोस्त पीड़ितों से ऑनलाइन संपर्क करते थे और उन्हें विदेशों में नौकरी दिलाने का वादा करते थे।

उन्होंने बताया कि इस आश्वासन पर, आरोपी और उसके साथी पंजीकरण शुल्क, मेडिकल परीक्षण और साक्षात्कार के नाम पर कुछ रकम खाते में जमा करा लिया करते थे।

एक पीड़िता ने जब शिकायत दर्ज कराई तो यह मामला सामने आया।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने एक कारोबारी साझेदार के साथ भोजन आपूर्ति सेवा का संचालन करती हैं। मार्च के पहले हफ्ते में उन्होंने एक ऑनलाइन इश्तिहार देखा जिसमें विदेश में खानसामे की नौकरी का जिक्र था और उन्होंने संबंधित व्यक्ति से संपर्क किया जिसने उन्हें अमेरिका के एक रेस्तरां में खानसामे के तौर पर काम करने के लिए दो हजार डॉलर की तनख्वाह की पेशकश की।

उन्होंने और उनके कारोबारी साझेदार ने 36-36 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क के नाम पर जमा कराए और बाद में जब उस व्यक्ति से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन नंबर बंद आने लगा।

दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, “ एक मामला दर्ज किया गया और जांच में हमने पाया कि फोन नंबर फर्जी पते पर लिए गया था।”

उन्होंने कहा कि जिस खाते में पैसा जमा कराया गया था, उसका ब्यौरा हासिल किया गया और विश्लेषण किया गया जिसके बाद पता चला कि अमेरिका और कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों को ठगा गया ।

ठाकुर ने बताया कि तकनीकी विवरण की मदद से, आरोपी की पहचान की गई और पुलिस की एक टीम कोलकाता के कस्बा इलाके में भेजी गई जहां से पारीख को सात अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह