लाइव न्यूज़ :

चार वर्षीय बच्ची से पड़ोसी किशोर ने किया दुष्कर्म

By भाषा | Updated: February 28, 2021 14:56 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में चार वर्षीय बच्‍ची के साथ पड़ोस के 16 साल के किशोर ने कथित रूप से दुष्‍कर्म किया है। पुलिस ने किशोर को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात बच्‍ची के साथ पड़ोस के नाबालिग किशोर द्वारा कथित रूप से दुष्‍कर्म किये जाने की शिकायत मिली।

पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि बच्‍ची को जिला महिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के गांव में रहने वाली चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला 16 साल का नाबालिग युवक बच्ची को कुछ सामान दिलाने के बहाने से गांव में खाली पड़े एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। खून से लतपथ बच्ची घर पहुंची और परिवार को पूरी बात बताई।

इसके बाद परिवार वाले बच्ची को थाने लेकर गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान