लाइव न्यूज़ :

आदिवासी महिला से बलात्कार करने को लेकर एक वनरक्षक को किया गया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 3, 2021 22:39 IST

Open in App

ठाणे, तीन मार्च महाराष्ट्र में ठाणे जिले के एक गांव में आदिवासी महिला से कथित रूप से बलात्कार करने को लेकर 25 वर्षीय एक वनरक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

वाशिंद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वनरक्षक राकेश पाटिल को गिरफ्तार किया है जो वाशिंद में वनचौकी पर तैनात था ।

पुलिस के अनुसार 27 फरवरी को आरोपी जबरन महिला के घर में घुस गया और उसने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। तब उसके परिवार के सदस्य घर में नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी वहां से भाग गया और पीड़िता ने उसके विरूद्ध शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके विरूद्ध भादंसं एवं अनुसूचित जाति/जनजाति (उत्पीड़न रोकथाम) अधनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो