लाइव न्यूज़ :

गया में यार्ड मे खड़े एक खाली पृथक-वास रेल डिब्बे में आग लगी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:30 IST

Open in App

गया/पटना, 27 दिसंबर बिहार में गया रेलवे स्टेशन यार्ड पर खड़े एक खाली पृथक-वास रेल डिब्बे में सोमवार को आग लग गयी।

अधिकारियों ने बताया कि इस आग में किसी के हताहत की खबर नहीं है क्योंकि रेल डिब्बा खाली था। आग की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

गया के अग्निशमन केंद्र के अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा, ‘‘ चूंकि पृथक-वास डिब्बा खाली था और यार्ड में खड़ा था, इसलिए इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। आग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।’’

इस बीच पटना में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क आग अधिकारी राजेश कुमार ने कहा, ‘‘ सोमवार सुबह करीब नौ बजे लग गयी जिसे अग्निशमन अधिकारियों की मदद से साढ़े दस बजे तक नियंत्रण में लाया गया। केवल एक पृथक-वास डिब्बे को नुकसान पहुंचा, जो रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ा था।’’

उन्होंने बताया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और वे आग की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कुमार के अनुसार इस घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है। इस डिब्बे को आपातस्थिति में कोविड-19 मरीजों के उपयोग के वास्ते तैयार किया गया था और वह यार्ड में खड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?