लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के रायगढ़ के एक बाजार में लगी आग, नौ दुकानें जलकर खाक

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:47 IST

Open in App

अलीबाग, 22 मई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नगोठाणे शहर के एक बाजार में आग लगने से नौ दुकानें जलकर खाक हो गयीं।

एक अधिकारी ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि शहर के शिवाजी चौक इलाके में शुक्रवार रात को हलवाई की एक दुकान में आग लग गयी। आग धीरे-धीरे आस-पास की दुकानों में भी फैल गयी।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गयी, जिसके बाद नगोठाणे और रोहा एमआईडीसी के विभिन्न इलाकों से दमकल की गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गयीं।

हवा के कारण आग तेजी से फैली जिसके कारण मार्केट की कम से कम नौ दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गयीं।

आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल सका है। आग के कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए पंचनामा की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नगोठाणे पुलिस भी इस हादसे की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर