लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनेगी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:42 IST

Open in App

कोलकाता, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित फिल्म ''एक और नरेन'' का निर्माण किया जाएगा और इसमें गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान ने मशहूर टीवी सीरियल ''महाभारत'' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म निर्देशक मिलन भौमिक ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि फिल्म ''एक और नरेन'' की कहानी में दो किस्से होंगे, एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के कार्य एवं जीवन को दर्शाया जाएगा जबकि दूसरे में नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दिखाया जाएगा।

भौमिक ने कहा कि फिल्म में दो हस्तियों के जीवन को पेश किया जाएगा। विवेकानंद ने अपना जीवन वैश्विक भाई-चारे के संदेश के प्रसार में समर्पित किया था।

उन्होंने कहा कि दूसरी शख्सियत नरेंद्र मोदी हैं जोकि भारत को एक नई ऊंचाई पर ले गए और वह राजनीति क्षेत्र के सबसे मशहूर नेताओं में शुमार हैं।

वहीं, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से निजी तौर पर जानते हैं।

उन्होंने कहा कि एक कलाकार के नाते ऐसी शख्सियत का किरदार निभाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू