लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनेगी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 18:19 IST

Open in App

कोलकाता, चार मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरित फिल्म ''एक और नरेन'' का निर्माण जल्द ही शुरू किया जाएगा और इसमें गजेंद्र चौहान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। चौहान ने मशहूर टीवी सीरियल ''महाभारत'' में युधिष्ठिर की भूमिका निभाई थी।

फिल्म निर्देशक मिलन भौमिक ने बृहस्पतिवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि फिल्म ''एक और नरेन'' की कहानी में दो किस्से होंगे, एक में नरेंद्रनाथ दत्त के रूप में स्वामी विवेकानंद के कार्य एवं जीवन को दर्शाया जाएगा जबकि दूसरे में नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को दिखाया जाएगा।

भौमिक ने कहा कि फिल्म में दो हस्तियों के जीवन को पेश किया जाएगा। विवेकानंद ने अपना जीवन विश्व बंधुत्व के संदेश के प्रसार में समर्पित किया था।

उन्होंने कहा कि दूसरी शख्सियत नरेंद्र मोदी हैं जो भारत को एक नई ऊंचाई पर ले गए और वह राजनीति क्षेत्र के सबसे मशहूर नेताओं में शुमार हैं।

भौमिक ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग 12 मार्च को शुरू होगी जोकि गुजरात और कोलकाता में की जाएगी। फिल्म अप्रैल में पूरी होगी और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।

वहीं, अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछले 20 वर्षों से निजी तौर पर जानते हैं।

उन्होंने कहा कि एक कलाकार के नाते ऐसी शख्सियत का किरदार निभाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए