लाइव न्यूज़ :

लालू के पटना लौटने के कुछ मिनट बाद धरने पर बैठे तेज प्रताप

By भाषा | Updated: October 24, 2021 23:22 IST

Open in App

पटना, 24 अक्टूबर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव रविवार को यह आरोप लगाने के कुछ मिनट बाद अपने आवास पर धरने पर बैठ गए कि उनके विरोधियों ने उन्हें अपने पिता के साथ समय बिताने से रोक दिया, जिन्हें वह हवाई अड्डे पर लेने गए थे।

तेज प्रताप यादव तीन साल बाद पटना लौटे अपने पिता लालू से मिलने मां के आवास 10, सर्कुलर रोड पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया । तब वह कुछ सौ मीटर दूर अपने आवास पर लौटे गए। कुछ देर बाद वह अपने समर्थकों के साथ आए और धरने पर बैठ गए। उनके समर्थकों के हाथों में ''छात्र जनशक्ति परिषद'' के झंडे थे।

यादव ने पत्रकारों से कहा, ''मैं बेहद नाराज हूं। जगदानंद सिंह (राजद अध्यक्ष) आरएसएस के आदमी हैं, जो मेरा अपमान करते रहते हैं। और मैं अपने छोटे भाई तेजस्वी को भी आगाह करता हूं। मैं अक्सर कहता हूं कि वह (तेजस्वी) अर्जुन की तरह और मैं भगवान कृष्ण की तरह हूं। उसका जो हक है उसे पाने में उसकी मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लेकिन उसे इस बात का एहसास होना चाहिए कि वह अब वह बच्चा नहीं है। अगर पार्टी इसी तरह से चलती रही, तो वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएगा।''

बिहार में राजद की प्रमुख प्रतिद्वंदी भाजपा ने मौके को भांपते हुए चुटकी लेने की कोशिश की।

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य के प्रवक्ता निखिल आनंद ने तेज प्रताप यादव के ''अपमान'' को उनकी पत्नी ऐश्वर्या के साथ उनके कटु वैवाहिक विवाद से जोड़ा, जिनके पिता चंद्रिका रॉय अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जद (यू) के साथ हैं।

आनंद ने कहा, “जिन परिवार के सदस्यों ने ऐश्वर्या को अपमानित करने में तेज प्रताप यादव का समर्थन किया था, उन्होंने अब उनसे मुंह मोड़ लिया है और उनके साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि वह एक पागल हों। तेज प्रताप राजनीतिक रूप से परिपक्व हैं, लेकिन बड़े बेटे होने के बावजूद उन्हें अपने ही पिता द्वारा स्थापित पार्टी में दरकिनार कर दिया गया है। वह खुद के खिलाफ साजिश को कभी नहीं समझ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे