लाइव न्यूज़ :

कुछ घंटों की ऑक्सीजन और बची है, दिल्ली के दो अस्पतालों ने कहा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे विमहंस समेत दिल्ली के दो अस्पतालों ने बृहस्पतिवार को ऑक्सीजन की कमी को लेकर चेतावनी संदेश जारी करते हुए कहा कि उनके पास उपलब्ध आपूर्ति महज कुछ घंटे ही चलेगी।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली पर भारी दबाव डाला है, कई राज्यों में अस्पताल ऑक्सीजन, बिस्तरों, दवाओं और उपकरणों की कमी से जूझ रहे हैं।

विमहंस अस्पताल को ऑक्सीजन पहुंचने का इंतजार है, और उसकी मौजूदा आपूर्ति दो घंटे तक चलेगी, संस्थान के चिकित्सा निदेशक डॉ. उबेद हामिद ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “हम बीते कुछ दिनों से ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहे हैं। टैंकर को अपराह्न तीन बजे के करीब पहुंचना था लेकिन वह नहीं पहुंचा। इलाके के जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम और डीसीपी ने एक सरकारी टैंकर की व्यवस्था की और हमें 800 लीटर ऑक्सीजन मिली जो करीब दो घंटे चलेगी।”

हामिद ने कहा कि अस्पताल में 210 मरीज हैं जिनमें से 170 मरीज ऑक्सीजन पर निर्भर हैं और दैनिक जरूरत पांच मीट्रिक टन की है।

उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने कंपनी से टैंकर के लिये बात की है और अस्पताल को उसके शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।

रोजवुड अस्पताल के मालिक जसबीर डबास ने कहा कि उसके यहां सिर्फ आधे घंटे की ऑक्सीजन बची है।

उन्होंने कहा, “हमारे अस्पताल में करीब 40 मरीज भर्ती है और हमनें उनको कमी के बारे में बता दिया है। हमारे खाली सिलेंडर मायापुरी में हैं और हम उनके भरे जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सरकार ने उन अस्पतालों की सूची बनाई है जिन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन अन्य अस्पतालों का क्या? हमें मदद चाहिए।”

स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 25,986 नए मामले सामने आए जबकि 368 मरीजों की जान चली गई। इसके मुताबिक दिल्ली में संक्रमण दर 31.76 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह