लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में किसान ने बनाया पीएम मोदी का मंदिर, कहा- 'काम से हूं प्रभावित, रोज करता हूं पूजा'

By एएनआई | Updated: December 27, 2019 11:34 IST

किसान पी. शकर के अनुसार वे नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने ये मंदिर बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में एक किसान ने बनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर किसान के अनुसार वह पीएम के काम से बहुत प्रभावित है और रोज उनकी पूजा करता है

तमिलनाडु के त्रिची में एक किसान पी. शकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम से प्रभावित होकर उनके सम्मान में एक मंदिर बनाया है। शंकर की उम्र 50 साल की है और वे थुरैयूर कस्बे के येरकुडी गांव में रहते हैं।

उन्होंने बताया कि वह नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में इस मंदिर का निर्माण कराया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पी शंकर ने बताया, 'मेरे पास शौचालय की सुविधा नहीं थी, लेकिन अब हमें शौचालय की सुविधा दी गई है। मैं पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं से बहुत प्रभावित हूं और इन योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को भी मिल रहा है। इसलिए मैने प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक मंदिर बनाने का निर्णय लिया।'

किसान ने बताया कि उन्होंने अपनी जमा की गई राशि से मंदिर का निर्माण किया है और वह रोजाना इस मंदिर में पूजा करते हैं। 

शंकर ने बताया, 'मैं एक किसान हूं मेरे  पास 10 एकड़ जमीन है। मैने इस जमीन का टुकड़ा सऊदी अरब से आने के बाद खरीदा था। मैं मोदी 'अय्या' को उनकी दूरदर्शी कल्याणकारी योजनाओं के लिए बहुत पसंद करता हूं। पिछले साल इस इलाके में सूखा पड़ा हुआ था। तब मैंने 5 एकड़ जमीन की सिंचाई के लिए 'ड्रिप इर्रिगेशन' सिस्टम को लेने का फैसला किया। मैंने ड्रिप इर्रिगेशन पद्धति अपनाने के बाद पैसे भी कमाए।'

शकंर ने आगे बताया, 'हमने मंदिर की आठ महीने पहले भूमि पूजन की थी। मैने अपनी कमाई से धीरे-धीरे पैसे बचाने बचाए उसके बाद मंदिर निर्माण का काम पूरा हुआ। इस मंदिर को बनाने के लिए मैने 1.25 लाख रुपये खर्च किए हैं। मैं रोज उनकी मूर्ति की पूजा करता हूं।'

इस मंदिर में पीएम मोदी के अलावा महात्मा गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के पूर्व मख्यमंत्रियों के. कामराज, एमजी रामचंद्रन, जे. जयललिता और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी की मूर्तियां भी रखी हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं