लाइव न्यूज़ :

ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में एक किसान की मौत

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:08 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 19 नवंबर दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर एक ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर होने से एक किसान की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान सुमित के तौर पर हुई है और घटना में घायल नरेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि वे लोग ट्रैक्टर पर गन्ने लादकर उन्हें टिकोला में एक मिल में पहुंचाने जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। इससे गन्नों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली उन पर गिर गई। हादसा, बृहस्पतिवार शाम को रामराज थाना क्षेत्र में हुआ।

पुलिस ने बताया कि सुमित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल