लाइव न्यूज़ :

सिंघू बॉर्डर के नजदीक करंट लगने से एक किसान की मौत

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर के नजदीक पंजाब के एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। पिछले सात महीने से किसान सिंघू बॉर्डर पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध करने के लिए जमा हैं।

सोहन सिंह (42) का शव सिंघू बॉर्डर के समीप बिजली के एक ट्रांसफर्मर के नजदीक से मिला है। यह इलाका हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली में पड़ता है। कुंडली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ करंट लगने से उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।’’

सिंह किसानों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए पिछले महीने यहां आए थे।

मुख्य तौर पर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली की सीमाओं पर पिछले साल नवंबर से ही जमा हैं। ये किसान केंद्र के तीन नए कृषि क़ानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी