गाजीपुर बार्डर पर एक किसान ने कथित रूप से खुदकुशी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:20 IST2021-01-02T20:20:22+5:302021-01-02T20:20:22+5:30

A farmer allegedly committed suicide on the Ghazipur border | गाजीपुर बार्डर पर एक किसान ने कथित रूप से खुदकुशी

गाजीपुर बार्डर पर एक किसान ने कथित रूप से खुदकुशी

गाजियाबाद, दो जनवरी गाजीपुर में उत्तरप्रदेश-दिल्ली सीमा पर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 75 साल के एक किसान ने शनिवार सुबह को कथित रूप से फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिलासपुर निवासी किसान सरदार कश्मीर सिंह ने सचल शौचालय में रस्सी से फांसी लगा ली।

इंदिरापुरम के पुलिस अधीक्षक अंशु जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जो गुरमुखी में लिखा गया है।

भारतीय किसान यूनियन के एक नेता के अनुसार सिंह ने सुसाइट नोट में लिखा कि सरकार को कृषि कानूनों को अवश्य ही वापस लेना चाहिए क्योंकि ये किसानों के हितों के खिलाफ हैं।

बीकेयू और कई अन्य किसान संगठन एक महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर इन कानूनों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं।

कथित सुसाइट नोट में सिंह ने इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि इस आंदोलन के दौरान पंजाब के कई लोग मर गये जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से किसी ने भी बलिदान नहीं दिया।

उन्होंने सिख समुदाय से उनके परिवार को उनकी दो पोतियों की शादी कराने में मदद करने और उनकी शादीशुदा बेटी की घरेलू समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध भी किया है।

जैन ने बताया कि सिंह का शव उनके पौत्रों को सौंप दिया गया। बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया। उन्होंने सरकार से कश्मीर सिंह और शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मर गये किसान के परिवारों को 10-10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A farmer allegedly committed suicide on the Ghazipur border

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे