लाइव न्यूज़ :

विधानसभा के सामने एक परिवार ने आत्मदाह करने की कोशिश की, पुलिस ने समय पर रोका

By भाषा | Updated: February 5, 2021 13:37 IST

Open in App

लखनऊ, पांच फरवरी उत्तर प्रदेश की राजधानी के बीचों-बीच हजरतगंज में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक स्थिति को संभाल लिया।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने ‘भाषा’ को बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने एक व्यक्ति को खुद पर तेल डालता देखते ही उसे पकड़ लिया और अन्य को भी रोक दिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। वे आग नहीं लगा सके और कोई जख्मी नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के निवासी राजाराम, उमेश यादव, वीरू यादव, उषा देवी, माया लोक भवन पहुंचे। यह सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। इसमें से राजाराम ने तेल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय पर उन्हें रोक लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजाराम का आरोप है कि वह जिस मकान में रहते हैं, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस संबंध में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीसीपी बर्मा ने बताया कि हरदोई पुलिस के अधिकारियों से बात की गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए