लाइव न्यूज़ :

एक परिवार ने वीडियो जारी कर सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाई, पुलिस ने जांच शुरू की

By भाषा | Updated: June 29, 2021 11:55 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र), 29 जून शाहजहांपुर जिले के एक परिवार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाई है। वीडियो चर्चित होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

शहर के ही रहने वाले मोहम्मद तौफीक ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी किया जिसमें वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाता दिख रहा है। वीडियो में तौफीक ने बताया है कि वह इनवर्टर का काम करता है और काम को बढ़ाने के लिए उसने शहर के ही एक सूदखोर से पांच प्रतिशत ब्याज पर 10 लाख रूपये का कर्ज लिया था जिसका वह प्रतिमाह ब्याज भी देता है।

वीडियो में तौफीक ने कहा कि उसने 25 दिन पहले दुकान खत्म करके सारा सामान बेच दिया और दो सूदखोरों को सारा पैसा दे दिया लेकिन एक सूदखोर उसकी स्कूटी उठा ले गया जबकि दूसरा उसके घर में ताला डालने की धमकी दे रहा है। वीडियो में तौफीक और उसकी पत्नी रोते हुए सूदखोरों से बचाने की गुहार लगा रहे हैं।

थाना सदर बाजार के प्रभारी अशोक पाल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि वीडियो जारी करने वाले तौफीक के विरुद्ध 17 जून को शहर के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने 48 लाख रुपये नहीं लौटाने का मामला दर्ज कराया है। वहीं सोमवार को सामने आए वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर पूरे जिले में सूदखोरों के विरुद्ध अभियान भी चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि सात जून को थाना कोतवाली अंतर्गत कच्चा कटरा में रहने वाले अखिलेश गुप्ता ने सूदखोरों से परेशान होकर परिवार के चार लोगों समेत आत्महत्या कर ली थी। इसके पहले सूदखोरों से परेशान थाना कांठ क्षेत्र के अविनाश ने भी 28 मई को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos