लाइव न्यूज़ :

‘ट्विटर पर मेरे नाम से फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा है’ : करण देओल

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:01 IST

Open in App

मुंबई, 22 जनवरी अभिनेता करण देओल ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आगाह किया है कि ट्विटर पर उनके नाम से कोई फर्जी अकाउंट चला रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कोई ट्विटर अकाउंट नहीं है।

‘पल पल दिल के पास’ फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में पदार्पण करने वाले करण ने बृहस्पतिवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर अपने सत्यापित अकाउंट से यह जानकारी दी।

करण ने ट्विटर अकाउंट का ‘स्क्रीनशॉट’ साझा करते हुए कहा कि कोई उनके नाम से ट्विटर पर फर्जी अकाउंट चला रहा है। ट्विटर पर इस फर्जी अकाउंट में करण के साथ उनके पिता एवं अभिनेता सन्नी देओल की तस्वीर भी है।

करण ने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि ट्विटर पर मेरे नाम पर बनाए गए फर्जी अकाउंट से घृणा फैलाने वाली और सामाजिक असौहार्द्र पैदा करने वाली बातें कही जा रही है।’’

उन्होंने लिखा है, ‘‘मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहुंगा कि यह मेरा अकाउंट नहीं है और मैं ट्विटर पर नहीं हूं।’’

आगामी दिनों में करण ‘अपने 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में करण के साथ उनके पिता सन्नी, दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है