लाइव न्यूज़ :

बंगाल में एक दुर्गा पूजा समिति चार महिला पुजारियों के समूह से कराएगी पूजा

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:50 IST

Open in App

कोलकाता, 12 अगस्त शहर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली एक दुर्गा पूजा समिति समस्त पूजा-पाठ चार महिला पुजारियों के एक समूह से कराने का फैसला कर एक नया उदाहरण स्थापित करने जा रही है।

शहर की 66 पल्ली पूजा समिति ने पिछले साल के अंत में अपने प्रख्यात पुरुष पुजारी का निधन हो जाने के बाद पूजा-पाठ की स्थापित परंपरा में नया बदलाव करने का फैसला किया है।

समित इसे लेकर आशावादी है कि इसे इलाके के बाशिंदे और लोग स्वीकार करेंगे तथा वे भविष्य में भी इस नयी परपंरा को जारी रख सकेंगे।

पूजा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रद्युम्न मुखर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘सभी चार महिलाएं विद्वान हैं, वे धर्मग्रंथों की ज्ञाता हैं, अपने-अपने क्षेत्रों में प्राध्यापक हैं और देवी (दुर्गा) की पुजारी होने की सभी अर्हता पूरी करती हैं।’’

ये चार महिला विद्वान, नंदिनी भौमिक और उनकी तीन सहयोगी--रूमा, सेमांतो और पुवलोमी हैं।

भौमिक, एक कॉलेज से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद यादवपुर विश्वविद्यालय में संस्कृत की ‘गेस्ट लेक्चरर’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमे लगता है कि धर्मग्रंथों की व्याख्या आधुनिक पीढ़ी को एक उपयुक्त तरीके से करने की जरूरत है।’’

पूजा समिति ने दुर्गा पूजा का विषय ‘देवी मां की पूजा माताओं द्वारा की जाएगी’, रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए