लाइव न्यूज़ :

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में जबलपुर में एक दवा दुकान सील

By भाषा | Updated: April 12, 2021 14:13 IST

Open in App

भोपाल, 12 अप्रैल मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोविड-19 के मरीजों के उपचार में लगने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को कथित तौर पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से कहीं अधिक 18,000 रुपये प्रति इंजेक्शन बेचने के आरोप में जिला प्रशासन ने दवा की एक दुकान को सील कर दिया है।

मध्यप्रदेश में कोविड-19 के मामलों में उछाल आने के बाद रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है और इसके चलते बाजार में इसकी कमी हो गई है। इस इंजेक्शन का उपयोग कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिये किया जाता है।

खाद्य विभाग के निरीक्षक आर एल पटेल ने सोमवार को बताया कि जबलपुर जिला प्रशासन ने रविवार रात को यहां एक दवा दुकान को सील कर दिया। प्रशासन के एक दल ने पाया कि इस दुकान पर रेमडेसिविर इंजेक्शन 18,000 रुपये प्रति शीशी बेची जा रही है, जो इसकी एमआरपी से बहुत अधिक हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दवा की कमी को देखते हुए पिछले सप्ताह प्रदेश सरकार द्वारा इसे खरीदने का निर्णय लिया था ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कोविड-19 के उपचार में यह दवा निशुल्क उपलब्ध कराई जा सके।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सरकार के प्रयासों के बाद रविवार को प्रदेश के सरकारी और निजी अस्पतालों में लगभग 22,000 इंजेक्शन की आपूर्ति की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी