लाइव न्यूज़ :

खनन माफिया से जुड़े एक दर्जन लोग गिरफ्तार, आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी मशीन जब्त

By भाषा | Updated: January 4, 2021 16:16 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), चार जनवरी जिले के थाना खैरीघाट अंतर्गत वैवाही गांव से सोमवार सुबह पुलिस के खनन अभियान दल ने अवैध बालू खनन करते हुए खनन माफिया के एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर आठ ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन जब्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया सोमवार सुबह थाना खैरीघाट के खनन अभियान दल ने वैवाही गांव में पहुंचकर चोरी से अवैध बालू खनन करते हुए एक जेसीबी व आठ ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने बालू खनन करते हुए लखीमपुर जिले के थाना धौरहरा निवासी सादाब खान व अजय कुमार तथा बहराइच जिले के थाना नानपारा क्षेत्र के समीर अली व दिलीप कुमार, मुर्तिहा थाना क्षेत्र के प्रशान्त मौर्या व मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी करन यादव, मनीष कुमार, अखिलेश यादव, रवि यादव, सुमित वर्मा, महंत गुप्ता व सुरेन्द्र गुप्ता कुल एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सभी के खिलाफ खैरीघाट थाने में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजन की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से की गयी पूछताछ के आधार पर खनन माफिया के संरक्षकों की तहकीकात में लग गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर