लाइव न्यूज़ :

अग्निकांड में एक दर्जन मवेशियों की जलकर मौत, कई घर जलकर राख

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:20 IST

Open in App

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), चार अप्रैल जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के धरावां गांव में शनिवार देर रात अचानक आग लगने से एक दर्जन मवेशियों की जलकर मौत हो गई और कई लोगों के मकान जल गये।

उप जिलाधिकारी (सदर) रामजी लाल ने बताया कि अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है और उचित सहायता पीड़ितों को प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुड़वार थाना क्षेत्र के धरावां गांव में शनिवार रात 12 बजे के करीब ग्रामीण जब सो रहे थे कि राजकुमार के घर में सबसे पहले आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटों ने कई लोगों के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि आग की लपटों के बीच ग्रामीण घरों से बाहर निकले, लेकिन राज कुमार की पांच और संजय की सात मवेशियों की जलकर मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी गंभीर रूप से घायल हैं। राजकुमार की पुत्री की शादी 12 मई को होनी है, शादी का सारा समान भी जलकर राख हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू