लाइव न्यूज़ :

डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में वायरस के दोहरे स्वरूप का पता चला: सरमा

By भाषा | Updated: April 23, 2021 00:27 IST

Open in App

गुवाहाटी, 22 अप्रैल असम के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए कुछ यात्रियों में वायरस के दोहरे स्वरूप का पता चला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरमा ने ट्वीट किया, '' हवाई अड्डे पर हाल ही में लिए गए यात्रियों के नमूनों में से बी.1.617 या भारतीय दोहरे म्यूटेंट (एल452आर एवं ई484क्यू) का पता चला है।''

मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद सरमा ने संवाददाताओं से कहा, '' यह स्वरूप बेहद तेजी से फैलता है और यह काफी खतरनाक है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे बेहद सतर्क रहें क्योंकि इसके अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।''

इससे पहले, सरमा ने दावा किया था कि ब्रिटेन में सामने आया वायरस का नया स्वरूप भी असम में पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर