लाइव न्यूज़ :

डॉक्टरों की टीम लेकर INS हंसा पुणे रवाना, COVID19 के कई संदिग्ध मरीज की जांच होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 20:30 IST

भारतीय नौसेना का डोर्नियर विमान गोवा राज्य स्वास्थ्य विभाग के 4 डॉक्टरों की एक टीम के साथ बुधवार को INS हंसा से पुणे के लिए रवाना हुआ।

Open in App

24 मार्च को फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग गोवा क्षेत्र द्वारा हवाई परिवहन प्रदान करने के लिए नौसेना को अनुरोध प्राप्त हुआ था। नौसेना ने आवश्यक प्रक्रिया शुरू की और 25 मार्च को विमान ने उड़ान भरी। COVID19 के संदिग्ध कुछ लोगों नमूनों को भी परीक्षण के लिए मेडिकल टीम द्वारा ले जाया गया।

भारतीय नौसेना का डोर्नियर विमान गोवा राज्य स्वास्थ्य विभाग के 4 डॉक्टरों की एक टीम के साथ बुधवार को INS हंसा से पुणे के लिए रवाना हुआ। इसमें डॉ. सैवियो रोड्रिग्स (एचओडी माइक्रोबायोलॉजी, गोवा मेडिकल कॉलेज, गोवा) नेतृत्व में चिकित्सा दल शामिल रहा, जिसका काम गोवा में COVID टेस्ट फैसिलिटी स्थापित करना है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 606 हो गए, जबकि मृतकों की संख्या 10 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों में बताया कि दिल्ली में जिस दूसरे व्यक्ति की मौत हुई थी, वह कोविड-19 से संक्रमित नहीं था इसलिए भारत में मृतक संख्या कम होकर 10 हो गई है। 

कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से पीड़ित 554 लोगों का अभी उपचार चल रहा है जबकि 42 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई या वे देश से बाहर चले गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसपुणेगोवाभारतीय सेनाभारतीय नौसेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया