लाइव न्यूज़ :

असम में महिला प्रशिक्षुओं के साथ बदसलूकी करने के आरोप में एक चिकित्सक निलंबित

By भाषा | Updated: September 7, 2021 08:53 IST

Open in App

तेजपुर (असम), सात सितंबर असम में तेजपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (टीएमसीएच) के एक चिकित्सक को महिला प्रशिक्षुओं के साथ कथित बदसलूकी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सोनितपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. धनंजय पी घानवत ने बताया कि संस्थान की एक महिला प्रशिक्षु ने राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को ट्वीट करके चिकित्सक द्वारा उसके साथ और अन्य महिला प्रशिक्षुओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद राज्य पुलिस को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि टीएमसीएच के अधिकारियों को भी चिकित्सक को निलंबित करने का निर्देश दिया गया।

टीएमसीएच की प्रमुख डॉ. करुणा हजारिका ने कहा, ‘‘ चिकित्सक को निलंबित कर दिया गया है और हमने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी है।’’

घानवत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह