लाइव न्यूज़ :

भारत में 1500 मरीज़ों पर एक डॉक्टर और 1000 मरीज़ों पर 1.7 नर्स , कैसे हो मरीज़ों की देखभाल

By शीलेष शर्मा | Updated: July 1, 2020 15:23 IST

विपिन अपने साथ दुनिया भर में काम करने वालों की व्यथा का जिक्र करते हुये कहते हैं  "अगर हम निजी क्षेत्र की बात करें, तो  वहाँ बहुत सारे भेदभाव होते हैं। प्राइवेट नर्स कह रही हैं कि उनके वेतन में कटौती की जा रही है। इस महामारी के दौरान वे अपने परिवारों की देखभाल कैसे करेंगे?

Open in App
ठळक मुद्दे,डॉक्टर्स डे के अवसर पर दुनिया के नर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों से राहुल ने बात कर आप बीती जानीइन नर्सों ने खुलासा किया कि शुरू में अधिकांश दुनिया के देश कॅरोना को साधारण फ्ल्यू समझते रहे

विपिन कृष्णन, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्स का काम पिछले अनेक वर्षों से कर रहे हैं ,कॅरोना मरीज़ों की देख भाल करते करते वह खुद इसके शिकार हो गये और आज भी क़्वारन्टाइन में हैं ,डॉक्टर्स डे के अवसर पर दुनिया के नर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों से राहुल ने बात कर आप बीती जानी , इन नर्सों ने खुलासा किया कि शुरू में अधिकांश दुनिया के देश कॅरोना को साधारण फ्ल्यू समझते रहे ,इसकी गंभीरता बाद में पता चली। 

विपिन अपना अनुभव साझा करते हुये बताते हैं  "मैं कुछ आंकड़ों को उजागर करना चाहूंगा। हमारे पास भारत में 1.2 मिलियन पंजीकृत एलोपैथिक डॉक्टर और लगभग 3.7 मिलियन पंजीकृत नर्स हैं। अगर अनुपात की  बात करें तो भारत में डॉक्टरों के लिए 1:1500 और नर्स के लिए 1.7:1000 हैं। डब्ल्यूएचओ द्वारा सिफारिश किया गया अनुपात डॉक्टरों का 1:1000 और नर्सों का 3: 1000 है। मानव संसाधन कम पड़ रहे हैं, फिर भी हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन हमारे देश में यह परिदृश्य पूरी तरह से अलग है। भारत में सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों के बीच बहुत अंतर है। "  

विपिन अपने साथ दुनिया भर में काम करने वालों की व्यथा का जिक्र करते हुये कहते हैं  "अगर हम निजी क्षेत्र की बात करें, तो  वहाँ बहुत सारे भेदभाव होते हैं। प्राइवेट नर्स कह रही हैं कि उनके वेतन में कटौती की जा रही है। इस महामारी के दौरान वे अपने परिवारों की देखभाल कैसे करेंगे? ऐसी स्थिति में, मुझे लगता है कि सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए और उनको पूरा वेतन देना चाहिए। इस हालत में, उनके लिए जीवन यापन करना मुश्किल है।"

क्या डरते हो कॅरोना मरीज़ों की देखभाल के समय  जब राहुल ने पूछा कि क्या वह कॅरोना मरीज़ों के बीच काम करते डरते हैं? तो विपिन का जबाब कुछ इस तरह था "मुझे नहीं लगता कि हम कोरोनावायरस जैसी महामारी से डरते हैं। देश को बचाने के लिए हमें मोर्चे पर लड़ना होगा। मेरे अपने अनुभव से पता चला कि मैं डरा हुआ नहीं था, लेकिन इसलिए नहीं कि मैं संक्रमित था, मुझे अभी भी डर नहीं लग रहा। मैं आपको और सरकार को बताना चाहता हूं कि एक बार ठीक होने के बाद, मैं वापस कोविड़ के वार्ड में जाना चाहता हूं"। 

हॉस्पिटलों के कैसे हैं हालात यह वास्तव में यह एक दुखद स्थिति है। मैं आपको कुछ आंकड़ों के बारे में बताना चाहता हूं। 27 मई को, दिल्ली में संक्रमण दर 13.7% थी, जब हम प्रति दिन 7000 टेस्ट कर रहे थे। 12-13 जून तक, हमारी संक्रमण दर 30% के ऊपर चली गई थी और हम प्रति दिन 5000 टेस्ट कर रहे हैं। यह आश्चर्य की बात है कि हमारी मृत्यु और संक्रमण दर बढ़ रही है, लेकिन हमने टेस्ट कम कर दिया है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह सब क्या हो रहा है।    मुझे नहीं लगता कि नीति बनाने में हमारी कोई आवाज भी सुनी जा रही है।  तब नीतियां बननी चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश में ऐसा नहीं हुआ है।  संवाद के दौरान अनु रगनत ,न्यूजीलैंड ,नरेंद्र सिंह आस्ट्रेलिया , शर्ली इमोल  यूके ने भी अपने अनुभव साझा किये थोड़े से फ़र्क के साथ सभी की व्यथा और अनुभव एक जैसे थे सिर्फ भारत के बाहर सुविधायें बेहतर थीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह