लाइव न्यूज़ :

एक तानाशाह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली: हिमंत

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:39 IST

Open in App

धुबरी (असम), पांच मई असम के वरिष्ठ भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर एक ''तानाशाह'' ने शपथ ली है। सरमा ने बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा का हवाला देते हुए कहा, ''उनके (ममता बनर्जी) हाथ निर्दोष लोगों के रक्त से सने हैं।''

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत दर्ज करने के बाद बुधवार को तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लगातार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके बाद ही सरमा की टिप्पणी सामने आई है।

सरमा ने दावा किया कि चुनाव परिणाम के बाद हुई हिंसा के चलते पड़ोसी राज्य से भागकर लोग असम में प्रवेश कर रहे हैं और ऐसे 450 से अधिक लोगों को धुबरी जिले में आश्रय उपलब्ध कराया गया है।

भाजपा की असम इकाई के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने बुधवार को जिले के रोनापगली इलाके में ऐसे दो शिविरों का दौरा किया, जहां कथित तौर पर पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद भागकर आए लोगों को आश्रय दिया गया है। इनमें से अधिकतर लोग भाजपा कार्यकर्ता बताए गए हैं।

असम में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल सरमा ने ट्वीट किया, '' एक समय में रवींद्रनाथ टैगौर की जिस धरती ने अपने देशवासियों को शांति एवं भाईचारे का संदेश दिया, उस बंगाल की नियति ने ऐसा दर्दनाक मोड़ लिया है। आज, एक तानाशाह ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, जिनके हाथ निर्दोष लोगों के रक्त से सने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस