लाइव न्यूज़ :

राजद्रोह के आरोपी JNU छात्र शरजील इमाम को कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 29, 2020 19:09 IST

शरजील इमाम के सीएए के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान दिए गए कथित भाषण के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को बुधवार को अदालत ने शरजील को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। कोर्ट ने शरजील को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा है।

राजद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को बुधवार को अदालत ने शरजील को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। कोर्ट ने शरजील को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेजा है। शरजील इमाम को मंगलवार को बिहार के जहानाबाद जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में राजद्रोह का मामला दर्ज किये जाने के बाद से फरार था।

इससे पहले बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने सूचना दी थी कि शरजील इमाम को यहां मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा। उसे बुधवार को दिल्ली लाया गया और वे उसे पटियाला हाउस अदालत में पेश करने जा रहे हैं।  इस दौरान कुछ वकीलों ने शरजील के खिलाफ नारेबाजी की और उनके हाथों में मौजूद पोस्टरों में उसे ‘देशद्रोही’ कहा गया था। उन्होंने उसे फांसी देने की मांग की। अदालत परिसर के बाहर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। एक वकील ने कहा था हम यहां उसके खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए हैं जो देश को तोड़ने की बात करता है। सभी वकील ऐसे देशद्रोहियों के खिलाफ एकजुट हैं। उसे जेल से बाहर रहने का हक नहीं है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

शरजील के सीएए के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान दिए गए कथित भाषण के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। भाषण में उसे यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से ‘‘काटना’’ है। इससे पहले उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ के एएमयू परिसर में भाषण देने के लिए उस पर इन्हीं आरोपों में मामला दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ 25 जनवरी को मामला दर्ज किया था।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)कैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?