लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की एक अदालत ने तीन तलाक के मामले में व्यक्ति को जमानत दी

By भाषा | Updated: November 16, 2020 20:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने कथित रूप से चिट्ठी के जरिए पत्नी को तलाक (तीन तलाक) देने के मामले में गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत दे दी है।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट राकेश कुमार रामपुर ने 10 हजार रुपये का बांड और इतनी ही राशि का मुचलका भरने के बाद आरोपी गुलफाम को जमानत दे दी।

अदालत ने आरोपी से कहा है कि वह अपनी पत्नी या उसके परिवार वालों को प्रभावित करने या उनके साथ कुछ गलत करने का प्रयास ना करे क्योंकि उसे (पत्नी को) पहले से ही अपने ऊपर खतरे का डर है।

अदालत ने कहा, ‘‘अपराध की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए अदालत का यह विचार है कि जांच की आगे की प्रक्रिया के दौरान आरोपी (गुलफाम) को जेल में रखने की जरुरत नहीं है। लेकिन, शिकायतकर्ता (पत्नी) के विचार भी गौर करने लायक हैं और उसे आरोपी से खतरे का डर है।’’

तीन नवंबर के आदेश में उन्होंने कहा, ‘‘अदालत को इस विधिक परंपरा का भी भान है कि जमानत देना एक सामान्य नियम है और आपराधिक मामलों की जांच में कारागार में रखना सिर्फ एक अपवाद है। इसके अनुरुप आरोपी आवेदक गुलफाम को इस मामले में जमानत दी जाती है...’’

सुनवाई के दौरान गुलफाम की पत्नी ने अदालत को बताया कि उसके पति का साथ रहने या बेहतर जीवन के लिए उसे गुजारा भत्ता देने का कोई इरादा नहीं है। साथ ही उसने पति पर प्रताड़ना और उससे जान को खतरा होने का आरोप भी लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह