लाइव न्यूज़ :

गैर कोविड मरीजों के लिए हर जिले में संचालित हो एक 'समर्पित अस्पताल' : योगी

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:47 IST

Open in App

लखनऊ, पांच मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश के साथ नॉन-कोविड मरीजों के लिए भी हर जिले में एक अस्पताल शुरू करने का आदेश दिया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कोविड-19 प्रबंधन को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए कि "गैर कोविड मरीजों के उपचार के लिए हर जिले में एक डेडिकेटेड अस्पताल का संचालन किया जाए, जहां गम्भीर रोगों के इलाज की उच्चस्तरीय सुविधा उपलब्ध रहे।"

उन्होंने कहा कि हर जिले में गैर कोविड मरीजों को टेलीकंसल्टेंसी के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श देने के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इसके सुचारु संचालन के लिए जवाबदेह बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘108’ एम्बुलेंस सेवा की 25 प्रतिशत एम्बुलेंस को गैर-कोविड मरीजों के लिए आरक्षित रखा जाए।

योगी ने कहा कि हर जिले में शहरी क्षेत्रों में गरीबों और निराश्रितों के लिए कम्युनिटी किचन की व्यवस्था हो। इसके माध्यम से जरूरतमन्दों को गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन तैयार करने वालों की संक्रमण की दृष्टि से जांच अवश्य की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रेमडेसिविर सहित सभी जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के लिए रेमडेसीवीर के दैनिक आवंटन में वृद्धि की गयी है। इस जीवनरक्षक दवा की मांग, आपूर्ति और खपत का पूरा विवरण रखा जाए। प्रत्येक अस्पताल जिला अधिकारी/मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी रिपोर्ट दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे