लाइव न्यूज़ :

बहराइच में घाघरा नदी में बैराज के नीचे एक मरा बाघ मिला

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:48 IST

Open in App

बहराइच (उप्र) नौ अक्टूबर कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार अंतर्गत घाघरा नदी पर बने चौधरी चरण सिंह बैराज के नीचे शनिवार शाम एक बाघ का शव बहता हुआ मिला है।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) आकाशदीप बधावन ने 'पीटीआई-भाषा' से बताया कि शनिवार को चौधरी चरण सिंह बैराज के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को नहर में बहता हुआ एक बाघ का शव दिखाई पड़ा जिसकी सूचना उन्होंने वन एवं सिंचाई विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अधिकारी शव को कतर्नियाघाट वन रेंज कार्यालय ले आए हैं।

डीएफओ ने बताया कि इस बाघ की उम्र प्रथम दृष्टया करीब तीन से चार वर्ष होगी और उसके शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। उनके अनुसार पशु चिकित्सकों का पैनल बाघ के शव का पोस्टमार्टम करेगा जिसके बाद बाघ के मौत की वजह पता चलेगी।

उन्होंने बताया कि बहराइच में घाघरा नदी पड़ोसी जनपद लखीमपुर एवं नेपाल की नदियों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि मृत बाघ कहीं से बहकर आया है अथवा कतर्नियाघाट जंगल का है इसकी जानकारी जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिलना संभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos