लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोयले की खदान में से एक शव निकाला गया

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:47 IST

Open in App

शिलांग, 16 जून मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में कोयले की खदान में पानी से भरे एक गड्ढे से बुधवार की दोपहर को एक शव निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गड्ढे में 30 मई से पांच मजदूर फंसे थे। जिले के उपायुक्त ई खरमालकी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारतीय नौसेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोरों ने 152 मीटर गहरे गड्ढे के तल से शव को निकाला। उन्होंने कहा कि शव की पहचान अभी की जानी है लेकिन वह फंसे हुए मजदूरों में से कोई एक हो सकता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को नौसेना ने दो वस्तुओं का पता लगाया था जिन पर मजदूरों का शव होने का संदेह था। अधिकारी ने कहा कि दूसरी “संदिग्ध वस्तु” को निकालने का अभियान रोक दिया गया क्योंकि पहला शव निकाले जाने से पानी के भीतर दृष्यता प्रभावित हुई और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था।

खरमालकी ने कहा, “वह बृहस्पतिवार को दूसरी संदिग्ध वस्तु को निकालने का काम कर सकते हैं जब पानी के भीतर दृश्यता में सुधार हो जाएगा।” उन्होंने बताया कि गड्ढे में पानी का स्तर भी बढ़ गया है क्योंकि इलाके में रात भर बारिश होती रही।

उन्होंने कहा कि मुख्य गड्ढे और उसके पास के गड्ढे से पानी निकालने के लिए दस शक्तिशाली पंप लगाए गए हैं। दुर्घटनास्थल पर 30 मई से एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग का संयुक्त दल मजदूरों को निकालने का प्रयास कर रहा है जिसमें गत सप्ताह नौसेना के 13 कर्मी भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे