लाइव न्यूज़ :

राज्य के दौरे से एक दिन पहले केजरीवाल ने कहा-अब गुजरात बदलेगा

By भाषा | Updated: June 13, 2021 21:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के दौरे पर आने से एक दिन पहले कहा, ''अब गुजरात बदलेगा । कल मैं गुजरात आ रहा हूं, जहां प्रदेश के भाइयों एवं बहनों से मुलाकात करूंगा ।''

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को एक दिन के दौरे पर गुजरात आयेंगे, जहां उनकी पार्टी -आम आदमी पार्टी- 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी ।

केजरीवाल गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे ।

यह दूसरा मौका होगा जब केजरीवाल गुजरात जायेंगे । वह इससे पहले फरवरी में सूरत गये थे, जहां स्थानीय निकाय चुनाव में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी उनकी पार्टी मुख्य विपक्षी दल के तौर पर उभरी थी ।

केजरीवाल का यह दौरा इसलिये भी महत्वपूर्ण है कि उनकी पार्टी की नजर दिसंबर 2022 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने पर है और इसके​ लिये जोर- शोर से तैयारियां चल रही है ।

आम आदमी पार्टी की प्रदेश इकाई ने बयान जारी कर बताया कि एक दिवसीय यात्रा पर केजरीवाल कल सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!