लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में निर्माण गतिविधियों से रोक हटाने के एक दिन बाद वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंची

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर दिल्ली का वायु प्रदूषण का स्तर मंगलवार को ‘गंभीर’ श्रेणी में प्रवेश कर गया। इससे एक दिन पहले ही केंद्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में निर्माण व तोड़फोड़ की गतिविधियों से पाबंदी हटाई थी।

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि वायु गुणवत्ता के 27 दिसंबर तक 'बहुत खराब' से 'गंभीर' स्तर में रहने के आसार हैं।

शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 402 दर्ज किया गया जो सोमवार को 332 था।

पड़ोसी हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 395, गुरूग्राम में 314 रहा जबकि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 392, ग्रेटर नोएडा में 372 और नोएडा में 382 दर्ज किया गया। यह ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि हवा की कम गति और बहुत कम तापमान ऐसी स्थितियों के लिए जिम्मेदार है।

‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की रफ्तार कम होना तथा कम तापमान की वजह से प्रदूषक तत्व जमा हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में वायु की गति कम ही रहेगी। उनके मुताबिक 27-29 दिसंबर के बीच उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है जिससे वायु गुणवत्ता में थोड़े सुधार की उम्मीद है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने वायु गुणवत्ता में सुधार और अनुकूल मौसम पूर्वानुमान के मद्देनजर सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और विध्वंस गतिविधियों और राष्ट्रीय राजधानी में ट्रकों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों