लाइव न्यूज़ :

फर्जी पहचान पत्र बनाने के आरोप में एक साइबर कैफे मालिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक का फर्जी पहचानपत्र बनाने को लेकर एक साइबर कैफे मालिक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बैंड रोड पर अपने को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर मास्क नहीं लगाने पर लोगों से जुर्माना वसूल रहे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक सुनील कुमार को रविवार को पकड़ा गया। उससे मिली जानकारी के आधार पर साइबर कैफे मालिक नंद किशारे से भी पूछताछ की गयी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा,‘‘ जब साइबर कैफे के कंप्यूटर सिस्टम की जांच की गयी तब दिल्ली पुलिस और आपदा प्रबंधन के फर्जी पहचान पत्रों का एक फोल्डर मिला जिसे नंद किशोर ने संपादित किया था।

उन्होंने बताया कि एक हार्ड डिस्क जब्त की गयी है और किशोर को आपराधिक षड्यंत्र को लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार कुमार दिल्ली पुलिस का एक फर्जी पहचान पत्र लेकर घूमता था और खुद को टिगरी थाने का उपनिरीक्षक बताता था।

पुलिस के अनुसार इस घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो