लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ के एक जवान ने एक सहयोगी की हत्या की, एक अन्य को घायल किया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 13:49 IST

Open in App

रायपुर, 29 जनवरी छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक शिविर में शुक्रवार को एक जवान ने गोली चलाकर अपने एक साथी की हत्या कर दी और एक अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जवान ने बाद में अपने आप को भी गोली मारने का कथित रूप से प्रयास किया। उसकी किसी मानसिक रूग्णता का उपचार चल रहा है।

पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ केसलूर थानाक्षेत्र के सेडवा गांव में सीआरपीएफ की 241वीं ‘बस्तरिया बटालियन’ के शिविर में सुबह आठ बजे यह घटना हुई।’’

उन्होंने बताया कि मानसिक समस्या के उपचार के लिए शिविर के पृथक वार्ड में भर्ती कराये गये कांस्टेबल गिरीश कुमार (25) ने अपने साथी की राइफल छीन ली एवं उस पर एवं अन्य पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ उनमें से कांस्टेबल प्रमोद कुमार सारी (27) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य कांस्टेबल संतोष वाचम (27) घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि बाद में कुमार ने खुद को गोली मार ली और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार दोनों घायल कर्मियों को जगदलपुर के एक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें रायपुर लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे