लाइव न्यूज़ :

थाईलैंड से खाली ऑक्सीजन टैंकरों की खेप भारत पहुंची

By भाषा | Updated: April 27, 2021 15:28 IST

Open in App

(स्लग में परिवर्तन के साथ)

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में चिकित्सीय ऑक्सीजन के परिवहन के लिए कंटेनरों की एक खेप थाईलैंड से भारत पहुंच गई है जबकि सिंगापुर से कुछ और खाली टैंकर वायु मार्ग से मंगाए जा रहे हैं।

देश में कोरोना संकट की गंभीर स्थिति के बीच ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के मद्देनजर गृह मंत्रालय की ओर से वायुसेना के परिवहन विमान से खाली कंटेनरों की यह तीसरी खेप मंगाई गई है।

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘...बैंकॉक से कंटनेरों को हवाई मार्ग से लाया गया है। इनको लाने के काम में गृह मंत्रालय की ओर से समन्वय किया जा रहा है।’’

मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ भारतीय वायुसेना का सी17 परिवहन विमान आज सिंगापुर से और खाली ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करने के लिए तैयार है। इन कंटेनरों से देश में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

खाली ऑक्सीजन कंटेनरों की पहली खेप गत शनिवार को सिंगापुर और दूसरी खेप सोमवार को दुबई से मंगाई गई थी।

कंटेनर लाने वाले तीनों परिवहन विमान पश्चिम बंगाल में उतरे। वहां से उन्हें ऑक्सीजन भरने के स्थानों पर ले जाया गया जहां से ऑक्सीजन की भारी मांग वाले इलाकों में इन्हें पहुंचाया जा रहा है।

देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना महामारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 3,23,144 नए मामले आने से मंगलवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,76,36,307 हो गए, जबकि 2,771 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,97,894 हो गई।

गृह मंत्रालय 23 अप्रैल से देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद ऑक्सीजन भरने के स्टेशनों तक खाली टैंकरों एवं कंटेनरों को ले जाने के प्रयासों में समन्वय कर रहा है ताकि जरूरतमंद कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन जल्द से जल्द पहुंचाई जा सके। इसके लिए कई विशेष ट्रेन भी चलाई जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह