लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में जंगल में लगी आग पर काबू पाने में मदद के लिए विशेषज्ञों की समिति भेजी जा रही:जावड़ेकर

By भाषा | Updated: March 10, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि ओडिशा के सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान में एक हफ्ते से अधिक समय से लगी आग पर प्रभावी रूप से काबू पाने के लिए और क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं को रोकने में राज्य सरकार की मदद के लिए विशेषज्ञों की एक समिति भेजी जा रही है।

जावड़ेकर ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने जंगल में लगी आग के सिलसिले में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तथा राज्य के अन्य सांसदों से भी मुलाकात की है।

ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान और अन्य वन्यजीव अभ्यारण्यों में भीषण आग लगी हुई है। इसके संभावित प्रभावों को लेकर वन्यजीव एवं पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने चिंता प्रकट की है।

ओडिशा सरकार ने मंगलवार को दावा किया कि जंगल में लगी इस आग में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई है और करीब 95 प्रतिशत स्थानों पर आग बुझा दी गई है या उसे बुझाने की कोशिश की गई है।

जावड़ेकर ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘आज, धर्मेंद्र प्रधान एवं ओडिशा के अन्य सांसदों ने सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान एवं आसपास के इलाकों में लगी आग के सिलसिले में मुझसे मुलाकात की। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इस पर तकनीकी सलाह देने के लिए और क्षेत्र में दावानल की घटनाओं के प्रभावी प्रबंधन में राज्य वन विभाग की मदद के लिए विशेषज्ञों की एक समिति भेज रहा है।’’

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ जमीनी स्तर पर तैनात टीमों के साथ समन्वय करेंगे और आग पर प्रभावी तरीके से काबू पाने में मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट