लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना की हुजुराबाद सीट पर उपचुनाव में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:33 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 सितंबर निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव की तिथियों की घोषणा किये जाने के साथ ही तेलंगाना की हुजुराबाद विधानसभा सीट पर कड़ी प्रतिस्पर्धा होने के आसार हैं। सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले अपनी ताकत का परीक्षण करना चाहेगी।

भाजपा के लिए यह उपचुनाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में खुद को टीआरएस के विकल्प के तौर पर पेश करना चाहती है। दोनों पार्टियां 30 अक्टूबर को होने वाले मतदान के वास्ते प्रचार अभियान के लिए कमर कस रही हैं जबकि कांग्रेस अपने नए प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में सही दांव चलने की उम्मीद कर रही है।

टीआरएस जहां अपनी ‘दलित बंधु’ योजना के जरिये दलित मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है, वहीं भाजपा ई. राजेंद्र के राजनीतिक कद पर भरोसा कर रही है जो उसके प्रत्याशी हो सकते हैं। जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोपों के चलते मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राजेंद्र को मंत्रिमंडल से निकाल दिया था, जिसके बाद उन्होंने जून में इस्तीफा दे दिया था। तभी से यह सीट रिक्त है।

राजेंद्र ने आरोपों का खंडन करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था और अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें उपचुनाव में भाजपा का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। राजेंद्र के लिए यह करो या मरो की स्थिति है, क्योंकि वह 2003 में टीआरएस में शामिल होने के बाद से ही पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतते रहे हैं।

इस बीच, टीआरएस राज्य की राजनीति में अपना दबदबा कायम रखने के प्रयास में यह सीट जीतकर दिखाना चाहती है कि राव के नेतृत्व को कोई चुनौती नहीं दे सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos