लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में एक आम नागरिक की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 22, 2021 20:26 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 दिसंबर कश्मीर घाटी में बुधवार को कुछ ही मिनट के अंतराल पर हुईं दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि एक पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक ओर, श्रीनगर के नवाकदल में आतंकवादियों ने एक आम नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में हुए हमले में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''श्रीनगर के नवाकदल इलाके में शाम करीब 5 बजकर 55 मिनट पर आतंकवादियों ने रऊफ अहमद नामक व्यक्ति को उसके घर के निकट गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे यहां एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना के कुछ देर बाद हुई घटना में आतंकवादियों ने पुलिस एएसआई मोहम्मद अशरफ को बिजबेहरा अस्पताल के बाहर गोली मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। एएसआई को उसी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें श्रीनगर में एक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा कि इलाकों को घेर लिया गया है। हमलावरों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए