लाइव न्यूज़ :

मुंबई के एक चौक का नाम दिवंगत इजरायली नेता शिमोन पेरेज के नाम पर रखा गया

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:47 IST

Open in App

मुंबई, 15 फरवरी दक्षिण मुंबई में एक चौक का नाम दिवंगत इजरायली नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता शिमोन पेरेज के नाम पर रखा गया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा कि काला घोड़ा के पास स्थित चौक का नाम पेरेज के नाम पर रखा गया है, ताकि इजरायल के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय वार्ड कार्यालय 'शिमोन पेरेज चौक' के लिए प्रस्ताव लाया था।

हालांकि, कांग्रेस पार्षद रवि राजा ने इस कदम का विरोध किया और कहा कि 2018 में बीएमसी द्वारा पारित नियमों के अनुसार, केवल देश के लोगों को इस तरह के सम्मान से सम्मानित किया जा सकता है।

पेरेज का सितंबर, 2016 में निधन हो गया था, जिन्होंने लगभग 70 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में इजरायल के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू