लाइव न्यूज़ :

सभी रोशनी घोटालेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगाः जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: December 14, 2020 22:53 IST

Open in App

रियासी/सांबा (जम्मू-कश्मीर), 14 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में तथाकथित रोशनी घोटाले के तहत कथित तौर पर जमीन पर कब्जा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

जिला विकास परिषद (डीडीसी) का चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करते हुए सिंह ने कहा कि किसानों को विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे इस कथित दुष्प्रचार से होशियार रहना चाहिए कि सरकार रोशनी घोटाले में कार्रवाई के फलस्वरूप उनकी कृषि एवं अन्य जमीन छीन लेगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा, “आने वाले दिनों में जमीन पर कब्जा करने वाले सभी लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे और कई मामलों में जांच पहले ही शुरू हो गई है।”

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार और गबन को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलती है।

मंत्री ने कहा कि रोशनी घोटाले में जिन लोगों के नाम गरीबों की भूमि संदिग्ध तरीके से लेने और गैर कानूनी तरीके से उनका मालिकाना हक हासिल करने में आए हैं, उन्हें डर है कि वे “अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति” को गवां सकते हैं और वे हताशा में गरीब आदमी को भड़काने की बेकार कोशिश कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट