लाइव न्यूज़ :

उप्र में नाबालिग का यौन शोषण करने का मामला आया सामने

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:57 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ अप्रैल जिले में 12 साल के एक बच्चे के साथ दो लोगों के कथित तौर पर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि नाबालिग के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, दो आरोपी व्यक्ति बुधवार को लड़के को कथित तौर पर वीरान जगह पर ले गए और उसका यौन शोषण किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को घटना की जानकारी किसी को भी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर सिविल लाइन्स पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया और मामले में दोनों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र त्यागी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

इस बीच, शामली जिले में एक महीने पहले सात वर्षीय एक बच्चे का यौन शोषण करने के मामले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी व्यक्ति की पहचान वासिल के तौर पर हुई है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह