लाइव न्यूज़ :

गोवा के एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक होने का मामला सामने आया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 17:32 IST

Open in App

पणजी 11 मई गोवा के दक्षिणी इलाके मारगांव में एक जिला अस्पताल में मंगलवार अपराह्न ऑक्सीजन गैस लीक होने की घटना सामने आई। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

दक्षिण गोवा जिला अस्पताल (एसजीडीएच) में यह हादसा उस समय हुआ जब एक टैंकर के जरिए अस्पताल के मुख्य टैंक में ऑक्सीजन भरी जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एसजीडीएच अस्पताल कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए राज्य सरकार की ओर से चलाया जा रहा सबसे बड़ा अस्पताल है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, " जब एक टैंकर के जरिए अस्पताल के प्रमुख टैंक में ऑक्सीजन भरी जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि गैस लीक होने के कुछ मिनटों के भीतर ही उसे ठीक कर दिया गया।"

इस हादसे की जानकारी मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर