लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 का एक मामला आया, संक्रमण के मामले बढ़कर 16,816 हुए

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:22 IST

Open in App

ईटानगर, 22 जनवरी अरुणाचल प्रदेश में एक और व्यक्ति को कोराना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 16,816 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी सियांग जिले में तीव्र एंटीजेन टेस्ट के माध्यम से एक मामले का पता चला। रोगी में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में नौ और लोग कोविड-19 से ठीक हो गए। इससे राज्य में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढं कर 16,722 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर अब 99.44 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है। वर्तमान में राज्य में संक्रमण दर 0.22 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब 38 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 56 लोगों ने अब तक संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 3,88,696 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने कहा कि राज्य में अब तक कुल 4,464 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोविड​​-19 के टीके लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू